रिश्ते सिर्फ खून या कागज़ से नहीं, बल्कि प्यार, भरोसा और समझ से बनते हैं। कुछ रिश्ते जन्म से मिलते हैं, और कुछ हम अपनी ज़िंदगी की यात्रा में खुद चुनते हैं। इन रिश्तों को शब्दों में पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन Rishte Shayari दिल के सबसे गहरे एहसासों को खूबसूरती से बयां कर देती है।
चाहे बात हो प्यार की, दोस्ती की, रिश्तेदारों की, परिवार की, दूरियों की या कसक की, हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है। इसी भावना को जीवंत बनाने के लिए यहाँ आपको मिलेंगे Best 200+ Riste Shayari Status in Hindi, जिन्हें आप सोशल मीडिया, स्टेटस या किसी खास को भेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Rishte Shayari in Hindi

अपना हिस्सा मांग कर देखो
सारे रिश्ते बेनकाब हो जायेंगे
और अपना हिस्सा छोड़ कर देखो
सारे कांटे भी गुलाब हो जायेंगे…

तूने रिश्ता तोड़ा है
मजबूरी होगी तेरी मैं मानता हूं
मुझे तो निभाने दे
मै भला तुझसे क्या मागता हूं।

रिश्ता दिलों का हो तो
दूरियां मायने नहीं रखतीं।

मजबूरियां सब पर हावी हो
ये ज़रूरी तो नहीं
कुछ रिश्ते बेहतर की तलाश में भी
छोड़ दिए जाते हैं…
दिखावे के रिश्ते शायरी

छुपे छुपे से रहते है
सरेआम नही होते
कुछ रिश्ते सिर्फ एहसास है
उनके नाम नही होते।

रिश्ता उसी से रखो
जो इज्जत हो सम्मान दे
मतलब की भीड़ बढ़ाने का
कोई फायदा नहीं।

रिश्ते बड़ी बड़ी बातें करने से
नही छोटे छोटे बातो को
समझने से गहरे होते है

‘भले ही ज़िंदगी भर अकेले रह लो
पर किसी से
कभी ज़बरदस्ती रिश्ता निभाने की
ज़िद मत करना…
सच्चे रिश्ते शायरी

जब नियत ही न हो
रिश्ते निभाने की
फिर वजह बनाई जाती है
छोड़ जाने की जनाब।

तजुर्बा कहता है
रिश्तों में फासला रखिए
ज्यादा नजदीकियां
अक्सर दर्द दे जाती हैं…
बनावटी रिश्तों से
ज्यादा सुकून देती है।
एक कप कड़क चाय जनाब
Block करने से रिश्ता खत्म नहीं होता….
हां मगर , जो इंसान आपके एक बार कहने पर आपको
block कर दे…. वो आपका नहीं होता।
कभी कभी किसी से
ऐसा रिश्ता बन जाता है,
हर चीज से पहले
उसी का ख्याल आता है.!
तूने मुझसे रिश्ता तोड़ा है,
तेरी मज़बूरी होगी मैं मानता हूँ,
जब मैं रोता हूँ तू हस्ती है,
तू हस्ती रहे ये दुआ मांगता हूँ।
सच बोलनें से अक्सर बचना चाहिए
क्योंकि
बड़े से बड़े रिश्ते टूट जाते हैं
सच बोलने से
बिखरते रिश्ते शायरी
मुझे अपना अकेला पन ही ज्यादा भाता है
इन खोखले रिश्तो के बीच
मन बहुत घबराता है…
जो सुख में साथ दे वो रिश्तें होते हैं
और जो दुख में साथ दे
वो फरिश्तें होते हैं…
जिसे दूर जाना है जाने दिया करो
रिश्तों में प्यार अच्छा लगता है
मजबूरी नही…
चाय से जो रिश्ता है मेरा
वो समझ नहीं आता
शब्दों में कैसे बयां करे हम जनाब।
अजी सुनती हो…..
पुराने खयाल का लड़का हूं मैं
रिश्ते उम्र भर निभाना पसंद है मुझे
ये रिश्ते भी किताबों की
तरह होते है
लिखने में सालों लग जाते है
लेकिन…
राख होने में पल भर नही
लगता है…!!
खूबसूरत रिश्ते शायरी
आज के ज़माने में रिश्ते कहां
खून के सगे होते है
हर बर्बादी के पीछे
अपनो के ही हाथ लगे होते हैं।
चुप रहता हूं ,
यानी रिश्तों का मान रखता हूँ
वरना मैं भी हर लहजे की पहचान रखता हूँ।
जब रिश्ते पर ही धूल पड़ चुकी हो
तो फिर ब्लाॅक अनब्लाॅक मायने नहीं
रखता…
रिश्तों का नूर तो मासूमियत से है,
ज्यादा समझदारियों से
रिश्ते फीके पड़ने लगते हैं।
खुदा जाने की कैसा रिश्ता है तुमसे,,
हजार अपने है
पर याद सिर्फ तुम आते हो
ख्वाहिशों से भरा पड़ा है
मेरा घर इस कदर
रिश्ते जरा-सी जगह
को तरसते हैं
जिसकी गलतियों को भुलाकर
मैंने हर बार रिश्ता निभाया है
उसी ने मुझे
हर बार फालतू होने का एहसास दिलाया है
और एक दिन रोक लिया मैने खुद को,
तो समझ आया
रिश्ता सिर्फ मेरे चलने से चल रहा है।
मतलबी रिश्ते शायरी
वक्त दीजिए इन मासूम रिश्तो को ए मुर्शिद
तल्ख़ीयाँ और दूरीयाँ अक्सर
इन्हे बर्बाद कर देती है।
जब भी खुद को देखता हु
आवारा ही पाता हूं।
रिश्ते निभाने में खुद को
बेचारा ही पाता हूं।।
बढ़ती उम्र बता रही है।
दुनिया बड़ी ही ख़राब है, जनाब
मतलब का रिश्ता है।
फरेबो का दौर है।
इश्क़ रोता रातों में नफ़रतों
का शोर है।
झूठे वादों से हज़ार बेहतर है
नापसंद रिश्तों से मुकर जाना…
इश्क़ इबादत और बारिश का एक ही रिश्ता है।
जो उमड़े तो बेशुमार बरसते है।
एक हम रिश्ता तोड़ नहीं पाए
एक वोह रिश्ता जोड़ नही पाए
रिश्ते ख़राब
कर देती है।
ये ख़ामोशी जनाब
बोलकर लड़ लिया करों मुझसे।
दिल के रिश्ते शायरी
गलतफेमियो में खो गया वो रिश्ता,,,
वरना कुछ वादे अगले जन्म के भी थे।
कुछ रिश्तों की कीमत नहीं होती
उनकी अहमियत होती हैं।
कैसे मुझे आप मिले
रिश्ते ये ऐसे जुड़ गए
दिल भी तोड़ा आपने मेरा
पर दिल में ही रह गए।
तुम रिश्ता तो तोड गए
पर रिश्ता तोड देने से
मौहब्बत खत्म नही होती
जुदा होकर भी कुछ रीश्ते
निभाने ही होते है।
कोई रिश्ता जो न होता,
तो वो खफा क्यों होता,
ये बेरुखी, उसकी मोहब्बत का पता देती है………
आजकल के रिश्ते शायरी
अब तो हर एक ने रिश्ता
तोड़ दिया हमसे
क्योकी हम उनके
काबिल नहीं रहे
अगर कोशिश दोनो तरफ से हो तो
दुनिया का कोई भी रिश्ता नही टूटता…
Read Also
- Best 200+ Chai shayari | चाय शायरी
- Best 200+ भरोसा तोड़ने वाली शायरी | Bharosa Todne Wali Shayari
- Best 100+ Gangster Shayari | गैंगस्टर शायरी
- Best 300+ बड़े भाई पर शायरी | Bade bhai par shayari
- Best 100+ दर्द भरी बेवफा शायरी | Bewafa Shayari Status
- 80+ Dil todne wali shayari | प्यार मे दिल टूटने वाली शायरी खतरनाक
- 300+ सनातन धर्म पर शायरी | Sanatan Dharma Shayari Quotes In Hindi
- Best 400+ जबरदस्त मोहब्बत शायरी | New Mohabbat Shayari in Hindi
- 90+ किसी को जलाने की एटीट्यूड शायरी | Kisi ko jalane ki attitude shayari hindi
- Best 200+ खतरनाक लव स्टोरी शायरी | Khatarnak love story shayari






